अन्ना और विद्या बालन अमेरिका में 'इंडिया डे' परेड में होंगे शामिल

अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हर साल 18 अगस्त को इस परेड़ का आयोजन किया जाता है। दरअसल इस परेड का आयोजन भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया जाता है। इसे मैनहट्टन की सड़कों पर 43 वर्ष पुराने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन की न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी शाखा आयोजित करती है।
न्यूयार्क में आयोजित 33वीं इंडियन इंडिपेंडेंस डे परेड में इस साल बॉलिवुड एक्ट्रेस विद्या बालन 'ग्रैंड मार्शल' के रूप में दिखेंगी। एफआइए के अध्यक्ष संजय अमीन ने बताया कि इनके अलावा तमिल फिल्म स्टार सरत कुमार और उनकी अभिनेत्री पत्नी राधिका सरत कुमार इसमें परेड मार्शल के रूप में दिखेंगे।
न्यूयार्क में आयोजिक होने वाली इस परेड को भारत के बाहर सबसे बड़ी स्वतंत्रता दिवस परेड कहा जाता है। इसमें भारत के पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह और एंटीगुआ व बरबुडा के प्रधानमंत्री बाल्डवीन स्पेंसर भी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications