पाकिस्तान में जहरीली शराब से 21 की मौत

शहर के वारिसपुरा इलाके में एक दावत के दौरान जहरीली शराब पीने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग बेहोश हो गए। जहरीली शराब से बटाला कालोनी में चार लोगों प्रभावित हुए जिनकी अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस से बचने के लिए पीड़ितों के रिश्तेदारों ने उन्हें पहले व्यक्तिगत अस्पतालों में भर्ती कराया। लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें गहन चिकित्सा इकाइयों में रखा गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अभी भी 10 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications