मनीष तिवारी पर हमले की साजिश, घर के बाहर से तेजाब की बोतलें बरामद

मगर जो परिस्थितियां सामने दिख रही हैं उससे साफ जाहिर है कि वो एसिड हमले के लिये रखे गये थे और निशाना कोई और नहीं बल्कि मनीष तिवारी थे। पुलिस ने एसिड की बोतलें कब्जे में ले ली हैं और मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी जो कि लुधियाना से सांसद भी हैं, आज चंडीगढ़ लौट रहे थे।
तभी उन्हें इस घटना की सूचना मिली और सुरक्षा के मद्देनजर उनके प्रोटोकॉल में फरबदल कर दिया गया। वो चंडीगढ़ ना जाकर वापस लुधियाना आ गये और फिर वहां से सीधे दिल्ली के लिये रवाना हो गये। इधर डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को आज सुबह 8.30 बजे किसी ने फोन पर केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के घर के बाहर एसिड पड़े होने की सूचना दी थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाउस नंबर 1309, सेक्टर-19/बी के सामने से मिली बोतलों की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह टायलेट क्लीनर के रुप में इस्तेमाल होने वाला एसिड है। पुलिस ने बोतलों को कब्जे में लेकर इन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने का निश्चय किया है। चुकि मनीष तिवारी के चंडीगढ़ आने और घर के बाहर तेजाब बरामद होने की कड़ी को अगर जोड़ा जाये तो सामने यही आता है कि निशाना शायद मनीष तिवारी ही थे। मालूम हो कि नेताओं पर हमलों की घटनाएं आम हैं। इससे पहले भी एक जनसभा में एक व्यक्ति ने मनीष तिवारी पर हमले की कोशिश की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications