पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजीव गांधी के करीबी अरुण नेहरु का निधन

arun nehru
नयी दिल्ली। पूर्व कैबिनेट मंत्री और राजीव गांधी के सहयोगी और सबसे करीबी माने जाने वाले अरुण नेहरु का निधन हो गया। अरुण नेहरु राजीव गांधी की सरकार में बेहद प्रभावशाली रहे थे। 69 साल के नेहरू राजीव गांधी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गुड़गांव के अस्पताल में चल रहा था। जहां कल रात 10:47 बजे उनकी मौत हो गई।

नेहरु राजीव गांधी की सरकार में आंतरिक सुरक्षा मंत्री थे। लंबे समय से बीमार चल रहे अरुण नेहरू को 18 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पत्नी सुभद्रा और दो बेटियां हैं।

राजीव गांधी सरकार में अपनी प्रभावशाली छवि बनाने वाले नेहरु का जन्म लखनऊ में हुआ था। वह 3 बार लोकसभा सांसद चुने गए। 1980 के दशक में वह सरकार के अलावा कांग्रेस में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

1989 में उन्होंने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश के बिल्हौर से वह तीसरी बार सांसद चुने गए थे। कारोबारी से राजनेता बने अरुण नेहरू 1980 के दशक में सियासत में कदम रखा।

1984 में उन्होंने प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी के करीबी सलाहकार बने जिसके बाद उन्हें सरकार में आंतरिक सुरक्षा राज्य मंत्री भी बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+