कांग्रेसियों को किया 35 रुपए का मनी-ऑर्डर, कहा जीकर दिखाओ एक दिन
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने कांग्रेसी नेताओं को 35-35 रुपए के मनी ऑर्डर किये और कहा कि अब एक दिन गुजार कर दिखाओ। पार्टी प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि योजना आयोग ने ताजा आकंड़े जारी कर गांव में 27.20 पैसे तथा शहर में 33.33 खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नही है यह आकंडा गरीबों को उनके हक से वंचित करने की साजिष है। इससे सरकारी योजनाओं का फायदा कम से कम लोगों को मिलेगा। कांग्रेस नीत यूपीए सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर देश की जनता को भ्रमित नहीं कर सकती है।
इसी को देखते हुए उन्होने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को 35-35 रूपये का मनी आर्डर कर गरीबी में एक दिन गुजारने की चुनौती दी है। उन्होने कहा कि योजना आयोग का दावा है कि गांव में निवासरत व्यक्ति 27.20 पैसे तथा शहर में 33.33 खर्च करने वाला व्यक्ति गरीब नही है। सिसोदिया ने कहा कि योजना आयोग सीधे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में कार्य करता है। यह आंकडे देष की जनता को भ्रमित करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के सहमति से जारी किया गया है।

उन्होने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया को 35-35 रूपये का मनी आर्डर भेजकर आग्रह किया है कि दोनों नेता पत्रकार बन्धुओं कि एक समिति बनाकर सवेरे से शाम तक सारे खर्च 35 रूपये में पूरा दिन निकालेगें तो यह सावित हो जायेगा कि वे सोनिया गांधी के सच्चे समर्थक है। उन्होंने कहा कि योजना आयोग तथा कांग्रेसनीत यूपीए सरकार गरिबी घटाने के बजाय आंकड़ों की बाजीगरी कर देष के गरीबों का मजाक उड़ाया है। प्रदेश की जनता मिषन 2013 के विधानसभा चुनाव और देष की जनता 2014 मंे होने वाले लोकसभा चुनावों में इसका माकूल जवाव देंगी।












Click it and Unblock the Notifications