News in Pics: डीयू का पहला दिन और मुंबई में हाईटाइड

नई दिल्‍ली/मुंबई। भारत की आर्थिक राजधानी में तेज बारिश जारी है। लोग बेहाल हैं और मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे अगले 72 घंटों तक घर से तभी बाहर निकलें, यदि उन्‍हें कोई जरूरी काम हो। वहीं दिल्‍ली में खास तौर से दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय का मौसम खुशगवार है। आखिर क्‍यों न हो आज सत्र का पहला दिन जो है।

मुंबई में मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद से मुंबई की रफ्तार थम सी गई है। यही नहीं समुद्री तट पर हाई टाइड देखने के लिये हजारों लोग एकत्र हुए हैं। वहीं दिल्‍ली में जगह-जगह छिटपुट बारिश जारी है।

खैर मौसम तो पकौड़ी-समोसे वाला हो गया है, तमाम लोग बारिश का मजा ले रहे हैं, तो कई अन्‍य लोग जलभराव के कारण मुसीबतें झेल रहे हैं। ऐसा मंजर सिर्फ भारत में नहीं बल्कि सियोल समेत कई देशों में भी है। मौसम से अलग हटकर देखें तो इस समय जश्‍न का माहौल ब्रिटेन में है, जहां शाही घराने में नया मेहमान दुनिया में आ चुका है। आज उसकी पहली झलक भी दुनिया के सामने पेश की गई।

खेल की बात करें तो आज भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच वनडे सीरीज आज से शुरू हुई है। पांच मैचों की सीरीज भारत अपना दमखम दिखाने को तैयार है। वहीं राजनीतिक गलियारे में शत्रुघन सिन्‍हा इस समय हॉट टॉपिक बने हुए हैं, क्‍योंकि उन्‍होंने नरेंद्र मोदी का कद नीचा करने की कोशिश की। अंतर्राष्‍ट्रीय मामलों की बात करें तो सीमा पर आये दिन चीनी सैनिकों की घुसपैठ को लेकर आज एक अहम बैठक हो रही है। दुनिया भर की इन आम खबरों के अलावा हम यहां लेकर आये हैं तस्‍वीरों में खबरें। नीचे स्‍लाइडर में हर तस्‍वीर बयां करेगी एक बड़ी खबर।

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई में भारी बारिश जारी है, जिस वजह से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। लोकल ट्रेनें थम गई हैं और कई जगह जाम की स्थिति बन गई है। बारिश जरा भी नहीं रुक रही है।

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई में भारी बारिश जारी

बारिश जरा भी नहीं रुक रही है। मुंबई में भारी बारिश जारी है, जिस वजह से जनजीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है। लोकल ट्रेनें थम गई हैं और कई जगह जाम की स्थिति बन गई है।

मुंबई में बारिश

मुंबई में बारिश

लोकल ट्रेनें थम गई हैं और कई जगह जाम की स्थिति बन गई है। लोगों के हालात काफी बुरे होते जा रहे हैं। बारिश जरा भी नहीं रुक रही है।

मुंबई में बारिश

मुंबई में बारिश

मुंबई की लोकल ट्रेनें थम गई है, जगह-जगह जलभराव है।

मुंबई में बारिश

मुंबई में बारिश

मुंबई में लोगों का बुरा हाल है। बारिश के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

मॉडल संग कथककली

मॉडल संग कथककली

बेंगलुरु में फिल्‍म लुटेरा के लिये आयो जित फैशन शो में मॉडल वॉक किया गया, जिस दौरान कथकली नृत्‍य का मंचन भी किया गया।

प्रिंस ऑफ कैंब्रिज

प्रिंस ऑफ कैंब्रिज

ब्रिटेन के शाही मेहमान की पहली झलक प्रिंस विलियम और केट ने दी। यह फोटो लंदन के सेंट मेरी अस्‍पताल के बाहर की है।

नागांव में सड़क दुर्घटना

नागांव में सड़क दुर्घटना

असम के नागांव जिले में एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

शाही मेहमान को बधाई

शाही मेहमान को बधाई

पुरी में सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन पटनायक ने ब्रिटेन के शाही परिवार को कुछ इस अंदाज में बधाई दी।

अशोक डिंडा का विवाह हुआ

अशोक डिंडा का विवाह हुआ

10 हुगली में क्रिकेटर अशोक डिंडा का विवाह हुआ। यह तस्‍वीर उनके रिसेप्‍शन की है, जो मंगलवार को जारी हुई। रिसेप्‍शन सोमवार की रात हुआ था।

नये शाही मेहमान के आने पर

नये शाही मेहमान के आने पर

नये शाही मेहमान के आने पर टोक्‍यो में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम्‍स और उनकी पत्‍नी केट के वैक्‍स स्‍टेच्‍यू को सजाया गया।

वनडे सीरीज शुरू

वनडे सीरीज शुरू

भारत जिम्‍बाब्‍वे के बीच वनडे सीरीज शुरू हुई है। दोनों टीमों की तुलना आप इस तस्‍वीर से कर सकते हैं।

वाराणसी में जल स्‍तर

वाराणसी में जल स्‍तर

वाराणसी में जल स्‍तर कुछ इस कदर बढ़ चुका है कि गंगा नदी के किनारे बने तमाम मंदिर डूब चुके हैं।

पटना में बवाल काटा

पटना में बवाल काटा

पटना में बिहार पुलिस में चयनित युवकों ने जमकर बवाल काटा, जिसमें एक ऑटो रिक्‍श का यह हाल किया।

एक गरीब आदमी

एक गरीब आदमी

बारिश के दौरान नई दिल्‍ली में एक गरीब आदमी देखिये खुद को कैसे बारिश से बचा रहा है।

फीना स्विमिंग वर्ल्‍ड चैंपियनशिप

फीना स्विमिंग वर्ल्‍ड चैंपियनशिप

बार्सिलोना में चल रही फीना स्विमिंग वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में महिलाओं ने कुछ इस प्रकार के करतब दिखाये।

सियोल में भारी बारिश

सियोल में भारी बारिश

सियोल में भारी बारिश के बाद शहर का ऐसा हाल देखने को मिला। इस शहर में कारें व बसें पूरी तरह डूब गईं।

पुलिस वाले गश्‍त करते

पुलिस वाले गश्‍त करते

पश्चिम बंगाल के बीर भूमि में कुछ इस तरह पुलिस वाले गश्‍त करते हैं।

दस्‍तार बंदी

दस्‍तार बंदी

दस्‍तार बंदी के दौरान सिख बच्‍चे कुछ इस प्रकार तैयार हुए।

संगली में बेंदुर त्‍योहार

संगली में बेंदुर त्‍योहार

संगली में स्‍थानीय किसानों ने अपने पारंपरिक त्‍योहार बेंदुर को कुछ ऐसे मनाया।

ईद की तैयारियां

ईद की तैयारियां

23 इलाहाबाद में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। देखिये किस तरह सिवइयां बनायी जा रही हैं।

फिश मार्केट

फिश मार्केट

चेन्‍नई के समुद्री तट पर हर रोज ऐसा मंजर देखने को मिलता है। यह फिश मार्केट समुद्र के पास ही स्थित है।

मॉस्‍को में कविता द्विबेदी

मॉस्‍को में कविता द्विबेदी

मॉस्‍को में कविता द्विबेदी ने कुछ इस प्रकार का प्रदर्शन कर भारत का नाम रौशन किया।

बार्सिलोना में स्विमिंग

बार्सिलोना में स्विमिंग

बार्सिलोना में स्विमिंग प्रतियोगिता के दौरान गोते लगाते तैराक।

सावन शुरू

सावन शुरू

सावन शुरू होते ही शिव के भक्‍तों का जमावड़ा वाराणसी में लगने लगा है। इसी मौके पर कुछ लोगों ने कुछ इस तरह बाल कटवाये।

नमाज़ अदा करते मुस्लिम

नमाज़ अदा करते मुस्लिम

बारिश के बाद मस्जिद में नमाज़ अदा करते मुस्लिम।

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में पहला दिन

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में पहला दिन

सत्र 2013-14 का आज दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में पहला दिन था। आज नये छात्र-छात्राओं ने जब कैम्‍पस में कदम रखे तो उनका गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया गया।

डीयू कैम्‍पस

डीयू कैम्‍पस

डीयू में आज छात्र-छात्राओं ने गुलाब के फूल देकर नवागंतुक छात्रों का स्‍वागत किया।

छात्राओं का स्‍वागत

छात्राओं का स्‍वागत

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में देखिये किस तरह छात्रों ने नई छात्राओं का स्‍वागत किया।

मुंबई में हाई टाइड

मुंबई में हाई टाइड

मुंबई के समुद्री तटों पर हाई टाइड के कारण कुछ इस तरह समुद्री लहरें टकरायीं।

मुंबई में जलभराव

मुंबई में जलभराव

इस तस्‍वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से मुंबई की सड़कों पर जलभराव रहा।

मुशीराबाद जिले के गोपालनगर में बवाल

मुशीराबाद जिले के गोपालनगर में बवाल

मुशीराबाद के गोपाल नगर में उस वक्‍त बवाल हो गया जब एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+