सेकुलर नहीं स्वार्थी हैं नीतीश कुमार: चंद्रराज सिंघवी
पटना। बिहार भाजपा में बगावत के बाद अब जदयू में भी आपसी खींचतान प्रारम्भ हो गयी है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रराज सिंघवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कहा कि सेकुलर होना, सिर्फ नीतीश कुमार का दिखावा है, सच तो यह है कि नीतीश सेकुलर नहीं, बल्कि स्वार्थी हैं। वह अपना एजेंडा पार्टी पर थोप रहे हैं।
चंद्रराज सिंघवी ने कहा कि नीतीश धर्मनिरपेक्ष होने का नाटक कर रहे हैं। उन्होने एक साल पहले कांग्रेस से साठ गांठ की थी और फिर कुछ समय बाद भाजपा से अलग हो गये, वह सेकुलर नहीं है। जदयू में नेताओं के बयानों के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जदयू में सबकुछ ठीक नहीं हैं। वहीं सिंघवी के आरोपों पर जदयू नेता अली अनवर ने कहा कि मैं इस नेता के बारे में जानता ही नहीं हूं। जदयू के अंदर किसी भी तरह की दरार नहीं है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रराज सिंघवी ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष शरद यादव को सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications