बिहार मिड डे मील केस: प्रधानाध्यापिका मीना देवी गिरफ्तार

 Absconding principal arrested.
छपरा। बिहार के सारण जिले में एक सरकारी विद्यालय में मध्याह्न् भोजन खाने से हुई 23 बच्चों की मौत के मामले में फरार मुख्य आरोपी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना देवी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सारण जिले से मीना देवी को गिरफ्तार किया। इससे पहले प्रधानाध्यापिका मीना देवी के आवास पर बुधवार को कुर्की जब्ती के संबंध में इश्तेहार चिपकाया गया था। गौरतलब है कि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार शाम प्रधानाध्यापिका के घर की तलाशी ली थी।

सूत्रों के अनुसार वहां से उन्होंने कई संदिग्ध चीजें जब्त की हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मसती गंडामन गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में 16 जुलाई को मध्याह्न् भोजन से 23 बच्चों की मौत हो गई, जबकि रसोइया और 24 बच्चे अभी भी बीमार हैं। इस मामले में गंडामन गांव के अखिलानंद मिश्र ने मशरख थाने में प्रधानाध्यापिका मीना देवी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

घटना के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के निर्देश पर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विनोद कुमार और प्रमंडलीय आयुक्त शशिशेखर शर्मा ने अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यमंत्री को सौंप दी, जिसमें प्रधानाध्यापिका की भूमिका को लापरवाह और अपराधिक करार दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+