मोदी और शिवराज में नजर आयीं दूरियां

Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। आज मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं। जिसे चुनाव अभियान के रूप में भी देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस अभियान के पोस्‍टरों में चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोदी का चित्र नहीं है। इससे यह कयास लगाये जा रहे हैं कि भले ही शिवराज ने मीडिया में मोदी के पक्ष में बयान दे दिया हो, पर मोदी के नाम पर उनकी सहमति नहीं है।

उज्‍जैन में लगे बीजेपी के पोस्‍टर पर मोदी का चेहरा नदारद है जबकि सुषमा स्‍वराज, राजनाथ सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्‍वीर पोस्‍टर में दिखाई गयी है। इसके अलावा होने वाली सभा के मंच पर जो बड़ा पोस्‍टर लगाया गया है। उसमें भी मोदी नहीं हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि भले ही पार्टी मोदी के नाम को भुनाने की कोशिश कर रही हो लेकिन मध्‍य प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले ही मीडिया को दिये गये बयान में शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वह मोदी का समर्थन करते हैं और उन्‍हें अपना बड़ा भाई मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+