बसपा नेता हत्याकांड में आरोपी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार को पूर्व विधायक एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल उत्तर प्रदेश के पुलिस इंस्पेक्टर को शुक्रवार देर रात यहां कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया गया।

बसपा नेता सर्वेश सिंह के परिजनों की तहरीर पर आरोपी पुलिस इंस्पेक्टर विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिवंगत सर्वेश सिंह के बड़े भाई संतोष सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। सर्वेश सिंह की हत्या के मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Azamgarh

आजमगढ़ के जीयनपुर बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े बसपा नेता और पूर्व विधायक सर्वेश सिंह तथा उनके एक अंगरक्षक की हत्या कर दी गई थी। सिंह की हत्या के बाद भड़की हिंसा में भी दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

सर्वेश सिंह वर्ष 2007 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। बाद में वह बसपा में शामिल हो गए थे और पिछला विधानसभा चुनाव सदर सीट से लड़े थे, जहां सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+