बिहार में नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

शहीद हुए जवानों में बिहार स्पेशल फोर्स के 3 जवान भी शामिल हैं। जवानों और नक्सलियों के बीच देर शाम हुई मुठभेड़ शुरु हुई। मुठभेड़ में बिहार सैप के 3 जवान और 2 सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस करीब 50 नक्सली गोह बाजार पहुंचे और दिलारु नदी पर एक पुल को विस्फोट लगाकर उड़ा दिया है।
नक्सलियों ने वहां एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी एमबीएल की 3 गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी है। इसके साथ ही माओवादियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications