फिजूलखर्ची में अखिलेश ने मैडम माया को पछाड़ा पर रिकॉर्ड माया के नाम

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती की आलोचना अक्‍सर उनके खर्चे को लेकर होती रही है मगर मौजूदा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव मैडम माया से कही आगे निकल गये हैं। आरटीआई से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक साल में अपने आवास पर मायावती की तुलना में दोगुना खर्च किया है। मालूम हो कि आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा ने पिछले दो सालों में मुख्‍यमंत्री आवास पर किए गये खर्चे की वर्षवार जानकारी मांगी थी।

उर्वशी शर्मा ने चार अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय के जनसूचना अधिकारी से वित्तवर्ष 2011-12 और 2012-2013 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपने आवास के रखरखाव पर रोजकोष से खर्च की गई राशि की जानकारी मांगी थी। वित्तवर्ष 2011-2012 के बीच मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तो और 2012-13 के दौरान अखिलेश यादव सीएम हैं। आरटीआई की तरफ से जो जानकारी उपलब्‍ध कराई गई उसके अनुसार पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती के कार्यकाल के दोरान उनके आवास की सामान्‍य मरम्‍मत पर 2 लाख रुपये खर्च हुए थे।

Akhilesh Yadav and Mayawati
इसके अलावा मायावती के आवास के मूल कार्य पर 21 लाख 20 हजार रुपये खर्च किये गये थे। वहीं मायावती के मुकाबले वर्तमान मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के एक साल के कार्यकाल के दौरान उनके आवास की सामान्‍य मरम्‍मत एक लाख 95 हजार रुपए और मूल कार्य पर 41 लाख 73 हजार रुपए का खर्च किए गए। उल्‍लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। ऐसे में वह वित्त वर्ष 2011-12 में भी 15 से 30 मार्च तक मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान भी सीएम आवास पर कुछ खर्च किया गया होगा।

फिजूलखर्ची में रिकॉर्ड अभी माया के ही नाम

वित्‍तवर्ष 2011-2012 में भले ही अखिलेश यादव ने मायावती को पीछे छोड़ दिया हो पर रिकॉर्ड के मामले में मायावती अखिलेश यादव से कहीं आगे हैं। मायावती ने जब अपने लकी बंगले 13, माल एवन्‍यू में शिफ्ट हुई तों उन्‍होंने उसकी मरम्‍मत में 86 करोड़ रुपये खर्चे किये थे। मायावती के उस बंगले को पिंक पैलेस के नाम से जाना जाता है। पिंक पैलेस 5 एकड़ में बना है। बंगले की चार दीवारी 20 फिट लंबी है। उस दीवार में राजस्‍थान से मंगाये गये पत्‍थर लगाये गये हैं। बंगले के सभी कमरों में पिंक कलर के इटालिएन मार्बल लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+