आज पहले उड़ीसा फिर नागपुर जायेंगे नरेंद्र मोदी

भुवनेश्‍वर। गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भाजपा के चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन नरेंद्र मोदी आज उड़ीसा जायेंगे, जहां से वह नागपुर जाकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। मोदी उड़ीसा से 65 किमी दूर पुरी जायेंगे, जहां वह जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

राज्‍य के भाजपा अध्‍यक्ष कनक वर्द्धन सिंहदेव ने कहा है कि राज्‍य के कार्यकर्ता मोदी का स्‍वागत करने के लिए उत्‍साहित हैं। हम सब उनके साथ जगन्‍नाथ मंदिर भी जायेंगे। मोदी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि मोदी का यह राजनीतिक नहीं बल्कि एक व्‍यक्तिगत टूर है। जहां वह शंकराचार्य से भी मुलाकात करेंगे। लंच के दौरान मोदी पार्टी नेताओं से भी चर्चा करेंगे।

Narendra Modi

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव और राज्‍यसभा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि मोदी भगवान जगन्‍नाथ आशीर्वाद लेंगे, अच्‍छे प्रशासन और देश के लोगों की बेहतर स्थिति के लिए वह भगवान से दुआ भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+