बिहार: डकैत को छुड़ाने के लिये कोर्ट परिसर में धमाका, कांस्टेबिल जख्मी

वैशाली के पुलिस अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि हाजीपुर न्यायालय में सुबह डकैती कांड के आरोपी संतलाल नाम के कैदी की पेशी थी। इसी दौरान न्यायालय परिसर में दो अज्ञात लोगों द्वारा लगाया गया विस्फोटक फट गया जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसका फायदा उठाते हुए संतलाल फरार हो गया। पुलिस ने हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में एक महिला कांस्टेबिल को हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिन्दा बम भी बरामद किया है जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है। दोनों लोगों की पहचान करने के लिए वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ चल रही है। चौधरी ने दावा किया कि यह विस्फोट संतलाल को छुड़ाने के लिए किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications