हिमाचल के कई हिस्सों में फिर भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

उसका केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से सटे चम्बा तथा लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर था। उससे भी पहले पांच और छह जून का राज्य में भूकम्प के चार झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश में 1905 में कांगड़ा घाटी में विनाशकारी भूकम्प आया था, जिसमें 20 से अधिक लोग काल के गाल में समा गए थे।
मालूम हो कि हिमाचल के कांगड़ा में इससे पहले 1905 में एक बड़ा भूकंप आ चुका है, जिसमें 20 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। हाल ही में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ने हिमाचल सरकार को जानकारी दी थी कि राज्य में भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है। एनडीएमए ने कहा है कि हिमाचल भूकंप के लिहाज से रिक्टर स्केल के जोन पांच में आता है और इस बात का अंदेशा है कि इस इलाके में भूकंप बड़ी तबाही ला सकता है। राज्य के मुख्य सचिव ने एनडीएमए से जारी की गई चेतावनी की पुष्टि की है और प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications