शिक्षा पहले 'मैन मेकिंग मशीन' थी, अब 'मनी मेकिंग' हो गई: मोदी

पुणे। भारतीय जनता पार्टी के मोस्‍ट पॉप्‍यूलर नेता, गुजरात के मुख्‍यमंत्री और हाल ही भी बीजेपी चुनाव समिति के अध्‍यक्ष बनाये गये नरेन्‍द्र मोदी आज पुणे में मौजूद थे। उन्‍होंने पुणे के फर्ग्‍युसन कॉलेज में अपने संबोधन के दौरान मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्‍होंने छात्रों को 'आधुनिकता चाहिए, पश्चिमीकरण नहीं' का मंत्र दिया और कहा कि अगर हम अपनी शिक्षा पद्धति अपनाते तो आज शायद कहीं और आगे होते।

अपने मिशन युवा को जारी रखते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने फर्ग्‍युसन कॉलेज के छात्रों से कहा कि सावरकर और सीवी रमन के कॉलेज की रज को माथे से लगाने की तमन्ना उन्हें पहले से थी। सावरकर के कमरे में उन्होंने देश के लिए कुछ करने की ताकत महसूस की इसलिये यहां बोलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। शिक्षा पद्धति पर कटाक्ष करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि शिक्षा पहले 'मैन मेकिंग मशीन' थी, अब 'मनी मेकिंग मशीन' हो गई है।

We need modernisation, not westernisation: Narendra Modi

राजनीतिक बयानबाजी को किनारे करते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सावरकर की पवित्र भूमि से कोई सियासी टिप्‍पणी नहीं करना चाहते। हालांकि ये बात अलग है कि मोदी ने बिना किसी राजनीतिक पार्टी का नाम लिये बिना टिप्‍पणी की। 1835 के एक गजेट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय बंगाल में 100 फीसदी साक्षरता थी लेकिन खराब नीतियों की वजह से साक्षरता घटती गई। मालूम हो कि गुजरात दंगों पर विवादास्पद बयान के बाद नरेंद्र मोदी रविवार को पुणे के दौरे पर हैं, जहां वह तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

मोदी सबसे पहले देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक फर्ग्यूसन कॉलेज के कायर्क्रम में हिस्सा ले रहे हैं। मोदी यहां छात्रों के साथ बात भी करेंगे और उनके सवालों का जवाब भी देंगे। इसके बाद मोदी बतौर बीजेपी प्रचार समीति के अध्यक्ष महाराष्ट्र में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बीजे मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में होगी। आखिर में मोदी शहर के रेव दादा जेपी वासवानी मिशन जाएंगे। वासवानी सिंधी समाज के सबसे बड़े गुरु माने जाते हैं। मोदी यहां उन पर लिखी एक किताब का अनावरण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+