पाकिस्तान में 3 इसाई महिलाओं को सरेआम निर्वस्त्र घुमाया

नेता पर आरोप है कि आपसी झगड़े को लेकर उसने ऐसा किया। लाहौर हाई कोर्ट ने कासुर के डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज को मामले की जांच करने और 2 सप्ताह में रिपोर्ट जमा करने करने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो महीने पहले लाहौर से करीब 50 किमी दूर कसूर पटोकी इलाके में बाहुबली पीएमएल (एन) नेता ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि बाहुबली मुहम्मद मुनीर का मसीह परिवार के लड़कों से मवेशियों को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद मसीह परिवार के लोग जब नौकरी पर चले गये तो मुनीर अपने गुर्गों के साथ वहां पहुंच गया। बाहूबली के बदमाशों ने घर में मौजूद तीन बहुओं को उठाकर ले गये। उसके बाद उन लोगों ने तीनों महिलाओं को मारापीटा और उसके बाद निर्वस्त्र कर गांव की गलियों में घुमाया।












Click it and Unblock the Notifications