सुप्रीम कोर्ट के फैसला का पार्टियों ने किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अलग-अलग पार्टियों ने इसका स्वागत किया है। कंग्रेस और बीजेपी जैसी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हम कोर्ट का फैसले का स्वागत करते है। वहीं कई दलों के नेताओं ने इस फैसले के गलत इस्तेमाल की ओर भी इशारा किया है। उनका मानना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण पार्टियां इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकती है।
वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में हाईकोर्ट ने यूपी में जातिय सम्मेलनों पर रोक लगा दी है। अलग-अलग जातियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों पर हाईकोर्ट ने शिकंजा कस दिया है। राजनीतिक दलों के लोगों ने फैसले का सम्मान किया और एक स्वर में कहा, घिनौनी सियासत करने वालों के मुंह पर यह करारा तमाचा है।












Click it and Unblock the Notifications