हां मैं हिंदू राष्‍ट्रवादी हूं और 2002 के दंगों में कुछ गलत नहीं किया: मोदी

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले गुजरात के मुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मोस्‍ट पॉप्‍यूलर नेता नरेन्‍द्र मोदी ने हुंकार भरी है। गुजरात दंगों पर सफाई देते हुए नरेन्‍द्र मोदी ने खुलकर ऐलान किया है कि वो हिंदू राष्‍ट्रवादी हैं और 2002 के दंगों में उन्‍होंने कुछ गलत नहीं किया। नरेन्‍द्र मोदी ने 2002 के गुजरात दंगों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने उन्‍हें क्लिन चिट भी दे दी है। बीजेपी चुनाव समिति के अध्‍यक्ष बनने के बाद नरेन्‍द्र मोदी ने पहली बार इंटरव्‍यू दिया।

न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स को इंटरव्‍यू देते हुए मोदी ने कहा कि मैं एक राष्ट्रवादी हिंदू हूं, देशभक्त हूं। उन्‍होंने कहा कि मैं पैदाइशी हिंदू हूं और हिंदू होना कोई बुरी बात नहीं है। ये पूछे जाने पर कि जब लोग उन्‍हें 2002 दंगों के लिये जिम्‍मेदार ठहराते हैं तो उन्‍हें खीज नहीं महसूस होती। इसका जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि अगर उन्‍होंने कुछ गलत किया होता तब वो खुद को जिम्‍मेदार मानते। मोदी के मुताबिक, 'हर किसी का अपना नजरिया होता है। खीज तब महसूस होती है जब आपको लगता है किसी ने आपको देख लिया है, मैं चोरी कर रहा था और पकड़ा गया।

Gujarat CM Narendra Modi
मोदी से जब ये पूछा गया कि आलोचक कहते हैं कि आप तानाशाह हैं, समर्थक कहते हैं कि आप निर्णय लेने वाले लीडर हैं। वास्तव में मोदी क्या हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि अगर आप खुद को नेता कहते हैं तो आपको निर्णय लेना वाला होना पड़ेगा। अगर आप निर्णय लेने में सक्षम हैं तो आपके पास लीडर होने का अवसर है।

ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। लोग आपसे चाहते हैं कि आप निर्णय लें। केवल तभी वो आपको लीडर के रूप में स्वीकार करेंगे। ये तो गुण है, ये कोई नकारात्मक बात नहीं है। दूसरी बात ये कि अगर कोई तानाशाह है तो कैसे इतने सालों तक सरकार चलाने में कामयाब रहा। बिना टीम वर्क के कोई भी सफलता कैसे हासिल कर सकता है और इसीलिए मैं कहता हूं कि गुजरात की तरक्की मोदी की नहीं बल्कि टीम गुजरात की तरक्की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+