गुजरात और यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी!

माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी गुजरात और यूपी से 2014 लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की चुनाव प्रचार और प्रबंधन समिति मोदी को इन दो राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक संघ चाहता है कि मोदी यूपी से लोकसभा चुनाव लड़े। ऐसे में मोदी 2014 में होनेवाले लोकसभा चुनाव के लिए यूपी और गुजरात में दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। शायद यही वजह है कि संघ ने मोदी और लालकृष्ण आडवाणी के बीच शांतिदूत के रूप में काम किया।
गौरतलब है कि मोदी को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाने से नाराज आडवाणी ने पार्टी के तीन महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा दे दिया था लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications