अश्लील MMS में दिखे प्रेमी जोडों पर केस दर्ज करेगी मेट्रो

delhi metro
नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो अश्लील क्लीप मामले में अपनी गलती मानने के बजाए दिल्ली मेट्रो प्राधिकरण ने नया सगूफा तैयार कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने कहा है कि लीक हुए अश्लील एमएमएस में दिखे प्रेमी जोड़ों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मेट्रो इस दिशा में अपनी तैयारी कर रहा है।

अपनी गलती मामने के साथ-साथ डीएमआरसी ने प्रेमी जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है। सीसीटीवी फुटेज लीक मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मेट्रो ने काम शुरु कर दिया है। जल्द ही इस मामले के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

डीएमआरसी ने प्रेमी जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उनकी पहचान का काम शुरु कर दिया है। इसके लिए मेट्रो की जांच समिति सीसीटीवी फुटेज में से चेहरा तलाशने में जुटी है। इसके लिए वो दिल्ली पुलिस की भी मदद ले रही है। पहचान के बाद जांच समिति ने इन जोड़ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस से बातचीत करेंगी। इन जोड़ों के खिलाफ सार्वजनिक स्थन पर अस्लीलता फैलाने का आरोप लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+