उत्तर प्रदेश में आयी बाढ़ से अब तक 116 मरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा से नदियों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कि राज्य के 10 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बुधवार को आये सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बाढ़ से अब तक 116 लोग मारे जा चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियों शारदा, घाघरा और सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया है। जिससे कि आसपास के क्षेत्रों से मवेशियों को हटाया जा रहा है। विभीषिका को देखते हुए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी को राहत कार्यों में लगा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी और सिद्धार्थ नगर में बाढ़ का पानी काफी दूर तक फैल गया है। बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज से घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर चला गया है। वहीं सरयू का जलस्तर बढ़ जाने से बलिया, अयोध्या, बस्ती, गोंडा और संतकबीरनगर में नदी का जल आ गया है। रिलीफ कमिश्नर आफिस के अनुसार लखीमपुर खीरी में शारदा नहर का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

मंगलवार से बहराइच में 89.2, कुशीनगर में 80.8, गोरखपुर में 68.4, महाराजगंज में 60.4 और सिद्धार्थनगर में 55.4 मिलीमीटर बर्षा रिकॉर्ड की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications