बोधगया पहुंचे राजनाथ, कहा आतंक पर लगाम लगाने में फेल केंद्र सरकार
बोधगया। रविवार की सुबह बिहार के बोधगया में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आज मौके का जायजा लेने पहुंचे। राजनाथ सिंह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा में नेता विपक्ष अरुण जेटली और पार्टी प्रवक्त रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे। मीडिया से बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बोधगया देश के धार्मिक धरोहरों में एक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां पर हुए धमाकों की कड़ी निंदा करती है। राजनाथ सिंह ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते ये धमाके हुए इसलिये केंद्र सरकार को धमाके की पूरी जांच करवानी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंक पर लगाम लगाने में केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications