यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगी भाजपा

In BJP meeting to finalise Modi's plan for 2014 LS polls
नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 को देखते हुए भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में भाजपा के चुनाव प्रभारी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के आला नेताओं की मौजूदगी में ये बैठक हुई।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। वहीं इस बैठक में चुनाव की कमान संभाल रहे मोदी के नेतृत्व के अलावा उनके लिए नयी टीम के गठन पर भी माथा पच्ची की गई।

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बीजेपी नेता अनंत कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बीजेपी कांग्रेस सरकार के करप्शन और आर्थिक संकट के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगी। सरकार के भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर बीजेपी लोगों से वोट मांगेगी।

बीजेपी नेता अनंत कुमार ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सहयोगियों के दबाव में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सहयोगी भी उनपर भरोसा नहीं करते तभी तो वो फूड सिक्योरिटी बिल पर अध्यादेश लेकर आए क्योंकि उन्हें अपने सहयोगियों से भी समर्थन पर असमंजस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+