सिंकदराबाद में होटल की इमारत गिरी, 8 मरे, 11 घायल

कई ऑटो-रिक्शा चालक और दिहाड़ी मजदूर चाय और नाश्ते के लिए इस ईरानी होटल में आते हैं। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि अब तक 8 शव मिलें हैं और 11 घायलों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हमें 20 अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि खोजी अभियान के लिए केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद मांगी गई है।
ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन (जीएचएमसी) के कर्मचारी मलबे को हटाने के काम में जुटे हुए हैं। जीएचएमसी के आयुक्त कृष्ण बाबू इस कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। मलबे से निकाले गए एक होटल कर्मचारी ने बताया कि दुर्घटना के समय 30 कर्मचारी इमारत में मौजूद थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिटी लाइट होटल उन 200 पुरानी इमारतों में से है जिसे जीएचएमसी ने ढहाए जाने का नोटिस जारी किया है लेकिन इमारत के मालिक ने कथित रूप से अदालत से स्थगनादेश ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications