बोधगया सीरियल ब्लास्ट: 1 गिरफ्तार, पूछताछ जारी
बोधगया। बिहार में गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में रविवार को हुए सिलसिलेवार नौ बम विस्फोटों के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। उसका पहचान-पत्र मंदिर परिसर में पाया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि विनोद मिस्त्री नामक व्यक्ति को रविवार देर शाम गया जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया गया। जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, मंदिर में उसका पहचान मिलने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

बोधगया में सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही और भी गिरफ्तारियां की जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में 'संदिग्ध गतिविधियों' के आधार पर गिरफ्तारियां की। सीसीटीवी फुटेज में लोगों को पहचानने की कोशिश की जा रही है। जिले के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर में लगाए गए 16 में से 15 सीसीटीवी कैमरे घटना के वक्त काम कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications