धमाके नहीं होंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकता-नीतीश
पटना। बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर पर हुए सिलिसिलेवार चरीके से 9 धमाकों ने सरकार के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। आईबी के अलर्ट के बावजूद महाबोधि मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी थे। इन्हीं सुरक्षा में कमी के कारण यहां ये हादसा हुआ। बिहार में पहली बार हउ इतने बड़े आंतकी वारदात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खूब किरकिरी हुई है। लोगों ने आलोचना करते हुए कहा कि आखिर सरकार ने आईबी के अलर्ट को गंभीरता से क्यों नहीं लिया।
ब्लास्ट के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर चौतरफा घिरे नीतीश कुमार ने भी अपनी सफाई पेश की और कहा कि धमाके नहीं होंगे, ऐसा दावा कोई भी नहीं कर सकता। विपक्षी दलों के नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं 'बयान बहादुर' नहीं हूं, काम करने में विश्वास करता हूं।

महाबोधि मंदिर ब्लास्ट के एक दिन पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सफाई देते हुए नीतीश ने कहा कि धमाकों की जांच एनआईए कर रही है। वहीं नीतीश महाबोधि मंदिर की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि बिहार सरकार इसका खर्चा उठाने को तैयार है।
अपने विरोधियों के खिलाप बोलते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के लिए ये लोग ब्लास्ट के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। धमाके नहीं होंगे, यह दावा देश की कोई भी सरकार नहीं कर सकती , लकिन उन्होंने ये भी माना कि सूरक्षा में चूक हुई।












Click it and Unblock the Notifications