बाबा रामदेव का वार, कहा राष्ट्रीय आपदा है कांग्रेस

एफडीआई की मंजूरी देने को लेकर बाबा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों में काले धन के रूप में जमा भारी धनराशि एफडीआई के रूप में देश में आ रही है। बाबा ने कांग्रेस को राष्ट्रीय आपदा बताते दावा किया कि आजादी के बाद सबसे अधिक समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया है, ऐसे में देश में फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है।
वही उत्तराखंड की त्रासदी में केन्द्र और राज्य सरकार के रुखे रवैये पर वार करते हुए रामदेव ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां पूरा देश इस त्रासदी ने परेशान था वहीं कांग्रेस के युवराज विदेश में जश्न मना रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications