उत्तराखंड में मौसम फिर बन सकता है विलेंन, भारी बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में 15 और 16 जून को आई तबाही में फंसे लोग निकाले भी नहीं गए है। अभी भी 300 के आसपास लोग वहां फंसे हुए है। सेना के जवान जिंदा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगे हुए है तो वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देकर सेना की मुसीबतें बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर लोगों के लिए काल बन सकता है। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, मुक्तेश्वर, चमोली और टिहरी में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की इस चेतावनी ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है।

rescue

लोग इस कदर डर गए है कि बारिश की तबाही से बचने के लिए वो ऊपरी इलाकों का रुख कर रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद राहत-बचाव में लगी सेना को भी हाई अर्लट पर कर दिया गया है। अगर मौसम विभाग की चेतावनी सही हुई तो बिगड़ते मौसम से राहत-बचाव में असर पड़ना है।

जहां इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया था और इतनी बड़ी तबाही मच गई, इसलिए इस बार बारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा है। बहुगुणा ने अगले 50 घंटों को लिए प्रशासन को बहुत ज्यादा सजग रहने की सलाह दी है। जिन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है वहां राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के 250 कर्मियों को तैनात किया गया है। आईटीबीपी के जवानों के अलावा सेना के जवान भी मुस्तैदी से जमें हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+