अब 'रैंबो' से 'मोगैम्बो' बने मोदी

इसका जवाब देते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक चैनल से कहा है कि आजकल सुबह होते ही कांग्रेसी नेता मोदी के बारे में बयान देते हैं या किसी न किसी बहाने मोदी के बारे में बात करने लगते हैं। लगता है कि जब तक ये लोग मोदी के बारे में अनाप शनाप नहीं कहते हैं, उनका हाजमा ही ठीक नहीं होता है। मुख्तार ने कहा कि यह तो वक्त आने पर ही पता चलेगा कि कौन 'रैंबो' है और कौन 'मोगैम्बो'।
यह ध्यान देने योग्य है कि अभी तक कांग्रेस ने मोदी के हमलों से खुद को बचाने की ही कोशिश कर रही है। जबकि जनता में मोदी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications