फेसबुक और ट्विटर को हथियार बना मिशन 2014 फतह करना चाहती है कांग्रेस

युवाओं के बीच फेसबुक, ट्विटर और ब्लागों की लोकप्रियता बहुत अधिक है। माकन ने कहा कि खुद को अभिव्यक्त करने के लिए वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल, कोई भी माध्यम उपयोग करेंगे। इसी कारण राहुल गांधी ने मीडिया विभाग का नाम संचार विभाग कर दिया है। माकन इस बात से सहमत दिखे कि उन्हें बहुत अधिक नकारात्मक प्रचार से निपटना होगा, लेकिन इसके बावजूद उनका मानना है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व खासकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में बहुत हद तक सकारात्मक बातें भी हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सही सूचना उपलब्ध कराने की जरूरत है। हम जनता को बहस के माध्यम से सूचित करना चाहते हैं। माकन ने इसके लिए विभिन्न मुद्दों पर पार्टी प्रवक्ताओं के बीच बेहतर सामंजस्य होने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के प्रवक्ताओं में बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा। माकन ने कहा कि यूपीए प्रथम और द्वितीय के दौरान कई ऐसे निर्णय लिए गए, जिन्हें जनता के साथ साझा नहीं किया जा सकता। इससे नीतिगत मामलों पर सरकार में गतिरोध का संदेश गया। माकन ने कहा कि जनता भाजपा को एकदम स्वच्छ नहीं मानती है। उन्हें याद होगा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की सरकारें भाजपा ने भ्रष्टाचार के कारण ही गंवाई थी।












Click it and Unblock the Notifications