यूपी: प्रताड़ना का आरोप लगाकर सीनियर PCS अधिकारी ने छोड़ी नौकरी

मालूम हो कि हरि शंकर पाण्डेय चर्चित आइएएस विजय शंकर पाण्डेय के भाई हैं। 1978 बैच के पीसीएसएस अफसर हरि शंकर ने कहा कि मांगे बिना स्पष्टीकरण मांगे व सफाई का मौका दिए उनके खिलाफ एक तरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मुख्य सचिव और तत्कालीन प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) में विशेष सचिव रहते हुए अनियमितता की जांच की थी।
उल्लेखनीय है कि कैग ने भी आरईएस में 1601 करोड़ रुपये के अनियमितता पर सवाल खड़ा किया था। उसके बाद पीसीएस से आइएएस पर पदोन्नत होने के बाद पांडेय ने इस पद को ठुकरा दिया था। इस पूरे मामले में सूबे में हड़कंप मचा दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है मगर ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ से जांच के संकेत दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications