चिंदबरम और कांग्रेसी मोदी फोबिया से हैं परेशान: भाजपा
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भले ही कुछ समय अभी बाकी हो, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस का जुबानी जंग अभी से शुरु हो गयी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने गुजरात के मुख्यमंत्री को चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी में मची फूट पर राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि मोदी विघटनकारी व्यक्ति है।
मोदी के लिए चिदंबरम के बयान पर बीजेपी ने अब तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कहा है कि पी चिदंबरम और बाकी के कांग्रेसी मोदी के नाम से ही डर गए है। कांग्रेसी मोदीफोबिया से ग्रसित हैं जिनका साइको एनालिसिस कराये जाने की जरूरत है।

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि सवाल केंद्र सरकार के शासन में खामियों, भ्रष्टाचार और घोटालों का है। जब ऐसे सवाल जनता के सामने आते है तो कांग्रेस विषय को भटकाने के लिए बीजेपी पार्टी में व्यक्ति विशेष को लेकर इस तरह के बयान देती है, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा नेता देश में बदलाव ला सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मोदी के नाम से इस कदर डर गए है कि उन्हें लगता है कि जनता उन्हें नकार देगी। ऐसे में वो मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे है। ऐसे बयानबाजी करने वाले मोदीफोबिया से ग्रसित है। उन्हें अपना इलाज करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications