नीतीश के लिए वोटिंग कांग्रेस की रणनीति का नतीजा

कांग्रेस ने कहा कि नीतीश को बहुमत साबित करने में स्पॉट करना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा था। कांग्रेस के मुताबिक लोकसभा चुनाव में पार्टी आरजेडी या फिर जेडीयू के साथ तालमेल करने के बारे में चुनावों की घोषणा के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा।
कांग्रेस के नवनियुक्त बिहार प्रभारी सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल है। कांग्रेस देश में धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करना चाहती है। बीजेपी से जेडीयू के संबंध खत्म होने के बाद धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को ताकत देने के मकसद से अपनी रणनीति के तहत कांग्रेस मे नीतीश सरकार के समर्थन में मतदान किया।
सीपी जोशी ने कहा कि हम बिहार में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करना चाहते है। इसलिए जेडीयू या फिर आरजेडी के साथ गठबंधन के बारे में चुनावों की घोषणा के बाद फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications