तस्‍वीरें- उत्‍तराखंड आपदा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि

जोशीमठ। उत्‍तराखंड में आपदाग्रस्‍त क्षेत्रों में अब मौसम काफी हद तक बेहतर हो गया है। जिसके बाद बचाव कार्य फिर से शुरू किये जा चुके हैं। जबकि अनुमान लगाया जा रहा है कि आपदाग्रस्‍त क्षेत्रों में अब भी लगभग दो हजार लोग फंसे हुए हैं, जिन्‍हें निकालना राज्‍य सरकार के लिए अब भी एक चुनौती है।

बचाव कार्य के लिए अब 17 हेलीकॉप्‍टरों का इस्‍तेमाल किया जा रहा है और अब फोकस बद्रीधाम क्षेत्र में लोगों को बचाने का है। सेना ने अपने 50 हेलीकॉप्‍टर और 8000 जवानों को इस कार्य में लगा दिया है, जिससे कि बचाव कार्य आज ही खत्‍म किया जा सके। जिंदल ग्रुप ने भी सेना की मदद के लिए तीन हेलीकॉप्‍टर भेजे हैं।

वहीं भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सेना के हेलीकॉप्‍टर क्रैश में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अब भी बचाव कार्य जारी है। जवानों को श्रद्धांजलि देते वक्‍त सेना के चीफ जनरल बिक्रम सिंह भी वहां मौजूद थे।

इसके अतिरिक्‍त खाद्यपदार्थों की सप्‍लाई कम होने और बद्रीनाथ क्षेत्र में जलस्‍तर बढ़ जाने से प्रशासन चिंतित हैं।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते गृहमंत्री

शहीदों को श्रद्धांजलि देते गृहमंत्री

भारत के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा और आर्मी चीफ जनरल बिक्रम सिंह, उत्‍तराखंड में आपदा के बाद बचाव कार्यों के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो जाने से शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए।

जवान को श्रद्धांजलि

जवान को श्रद्धांजलि

भारतीय वायुसेना के लेफ्टिनेंट के प्रवीन को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान। प्रवीन हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से दुर्घटना के शिकार बने।

जवानों को श्रद्धांजलि

जवानों को श्रद्धांजलि

एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन आईएएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए।

शहीदों के परिजनों को सांत्‍वना देते हुए

शहीदों के परिजनों को सांत्‍वना देते हुए

हेलीकॉप्‍टर क्रैश में मारे गये शहीद के परिवार को श्रद्धांजलि देते भारतीय वायुसेना के चीफ एनएके ब्राउन।

जवान को याद करते हुए साथी

जवान को याद करते हुए साथी

भारतीय वायुसेना के जवान तपन कपूर की बॉडी को ले जाते हुए।

जवानों से मिलते जनरल बिक्रम सिंह

जवानों से मिलते जनरल बिक्रम सिंह

भारतीय थल सेना के चीफ जनरल बिक्रम सिंह, आईटीबीपी के जवानों से गोचर हवाईअड्डे पर मिलते हुए। वह यहां उत्‍तराखंड में बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में बचाव कार्य का जायजा लेने आये थे।

आपदा बचाव कार्य

आपदा बचाव कार्य

आईटीबीपी के जवान एक बाढ़ विक्टिम को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाते हुए।

आपदा बचाव कार्य

आपदा बचाव कार्य

बद्रीनाथ से एक बाढ़ पीडि़त को सुरक्षित स्‍थान पर ले जाते सेना के जवान।

आपदा बचाव कार्य

आपदा बचाव कार्य

बद्रीनाथ से एक बाढ़ पीडि़त को सुरक्षित स्‍थान पर ले जाते सेना के जवान।

आपदा बचाव कार्य

आपदा बचाव कार्य

बद्रीनाथ से एक बाढ़ पीडि़त को सुरक्षित स्‍थान पर ले जाते सेना के जवान।

सुरक्षित वापस जाते श्रद्धालु

सुरक्षित वापस जाते श्रद्धालु

देहरादून के जौली ग्रांट हवाईअड्डे पर एक एयरक्राफ्ट के अन्‍दर श्रद्धालु। इन्‍हें सुरक्षित वापस इनके प्रदेश भेजा जा रहा है।

अपूर्णनीय क्षति

अपूर्णनीय क्षति

हेलीकॉप्‍टर क्रैश में शहीद हुए लेफ्टिनेंट तपन कपूर के के परिवार के सदस्‍य।

कुछ लोग अब भी लापता

कुछ लोग अब भी लापता

देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लापता यात्रियों की फोटो देखते लोग।

आपदा बचाव कार्य

आपदा बचाव कार्य

श्रद्धालुओं को जोशीमठ से बचाकर लाते सेना के जवान।

अंतिम विदाई

अंतिम विदाई

लेफ्टिनेंट तपन कपूर को अंतिम विदाई देते उनके पारिवारिक सदस्‍य।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+