मानसून में यूं रखें जूतों का ख्याल

How to take care of your feet during monsoon
मानसून भले ही गर्मी से राहत देती है, लेकिन इस मौसम की नमी और बारिश आपके जूतों को खराब कर देती है। मशहूर जूता ब्रांड अलबटरे टोरेसी के निदेशक इशान सचदेवा ने कहा कि निश्चित रूप से बारिश से जूतों को पूरी तरह नहीं बचाया जा सकता है, लेकिन उन्हें अधिक से अधिक सूखा रख कर आप अपने जूतों की उम्र बढ़ा सकते हैं। उन्होंने जूतों की रक्षा के कुछ और उपाय बताए :

- घर वापस आते ही जल्द से जल्द जूतों से कीचड़ साफ कीजिए। ब्रश से रगड़कर जूतों से कीचड़ निकालिए।

- बारिश में भीगने के बाद जूतों को तुरंत सुखाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके पांव के पसीने और नमी के मिलने से जूते में दरुगध आ सकती है।

- यदि आपके जूते में फंगस लग गया है, तो उसे साबुन के पानी से अच्छी तरह रगड़कर धोइए और पंखे के नीचे सुखाइए।

- जूते को यदि लम्बे समय के लिए रखना हो, तो इसमें कागज डालकर रखें। इस तरह से वह मुड़ेगा नहीं। जूते को कपड़े के बैग में रखकर बक्से में रखें।

- जूते के पॉलिश से जूते में चमक तो आती ही है। यह इसे नमी से भी बचाती है। इसलिए जूतों की अच्छी तरह से पॉलिस कीजिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+