मंडेला की हालत नाजुक, दफनाने की जगह को लेकर परिवार में मतभेद
प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के यहां के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उधर, उनके परिवार में उन्हें दफनाने की जगह को लेकर मतभेद पैदा हो गया है।
दक्षिण अफ्रीकी अखबार 'द स्टार' ने तीन सूत्रों के आधार पर खबर दी है कि कथित रूप से मंडेला के पोते मंडाला मंडेला और परिवार के शेष सदस्यों के बीच मतभेद है।

मंडेला चाहते हैं कि नस्लवाद विरोधी सख्शियत को उनकी जन्मभूमि मवेजो गांव में दफन किया जाए और परिवार के बाकी सदस्य उनके बच्चों की कब्र के बगल में दफनाने की उनकी इच्छा का आदर करना चाहते हैं।
विवाद इसलिए पैदा हो गया, क्योंकि मंडला ने 2011 में अपने पिता मकगाथो, चाचा थेंबेकिले और चाची मकाजिवे को मंडेला के कुनु में स्थित कब्रगाह से शव निकलवा कर उनके जन्मस्थान मवेजो में दफन कराया था और उनकी कब्र बनवाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications