बेनी से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, कहा पार्टी मंच पर उठाना चाहिए था मुद्दा

 beni prasad verma
नयी दिल्ली। कांग्रेस के बड़बोले नेता बेनी प्रसाद वर्मा के बयान से पार्टी ने एकबार फिर से अपना पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने उस बयान को अस्वीकार करते हुए कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का ये बयान कि यूपी के कांग्रेस की हार के लिए कांग्रेस के ही नेता जिम्मेदार है, उनकी निजी सोच है।

कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ कांग्रेसियों ने सपा की ‘बी टीम' के रुप में काम किया। जिसकी वजह से पार्टी हार गई। बेनी के इस बयान पर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई मुद्दा था भी तो उन्हें पार्टी के मंच पर इसे उठाना चाहिए। पार्टी से बिना सलाह लिए उन्हें सार्वजनिक मंच पर इस तरह के मुद्दों को हवा नहीं देनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता संदीप दीक्षित ने इसे बेनी प्रसाद वर्मा की निजी राय करार दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपने ढंग से कई बार बाते कहते हैं। कई बार ऐसी बात कहते हैं जो पार्टी के मत से भिन्न रहती है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी के अंदर का मामला है इसे पार्टी के भीतर ही निपटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+