'आप' के पोस्टर पर बवाल, 'शीला को दिया वोट तो बढ़ेंगे रेप'

नयी दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव दिसंबर में होने है, लेकिन चुनाव को लेकर सहगर्मियां अभी से तेज हो गई है। पोस्टरों से शहर सजने लगे है। चौथी बार कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कमर कस रही शीला दीक्षित के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने इस बार हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।

पहले बिजली को लेकर शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ाई आरंभ करने वाले अरविंद केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को ईमानदार साबित करने के फेर में पार्टी ऐसे नारे भी गढ़ रही है, जो विवादित साबित हो रहे हैं। आप ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

aap poster

जिसमें लिखा है कि ‘इस बार भी दिया बेईमानों को वोट तो महिलाओं के साथ होता रहेगा बलात्कार'। इस नारे के साथ पोस्टर में शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें बनी हैं। शीला दीक्षित की तस्वीरे के सामने बेईमान लिखा है तो वहीं इस पोस्टर में केजरीवाल को ईमानदार बताया गया है।

आप के इस विवादास्पद पोस्टर पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने आप के इस पोस्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। आम आदमी पार्टी इस साल दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है, उसने अपने दावेदारों के नामों की लिस्ट भी जारी कर दी है। पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह उस सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से शीला दीक्षित लड़ेंगी, ताकि भ्रष्टाचर के खिलाफ उनकी लड़ाई को नई धार मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+