पश्चिम बंगाल में 28 बांग्लादेशी गिरफ्तार
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 28 बांग्लादेशियों को भारत-बांग्लादेश की सीमा से गिरफ्तार किया है।
बीएसएफ की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा गया है कि इन लोगों को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, "पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले में गोबर्धा सीमा चौकी पर तैनात 152 बटालियन के सैनिकों ने 28 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।"

गौरतलब है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालत सामान्य नहीं है। वहां कट्टरपंथियों और सरकार के बीच संघर्ष में आम नागारिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अत: बीते कुछ समय से काफी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। घुसपैठ करने वाले नागरिकों में कट्टरपंथी भी हो सकते हैं जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications