उत्‍तराखंड के लिये 2000 करोड़ की मांग

Wahid Hussain
लखनऊ। प्राकृतिक आपदा के बाद उत्‍तराखंड में मची तबाही के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने व केदारनाथ धाम के जीर्णोद्धार के लिये प्रधानमंत्री से 2000 करोड़ रुपए की मांग की गई है। यह मांग आल इण्डिया पिछड़ा जन समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष वाहिद हुसैन घोसी ने की।

वाहिद हुसैन घोसी की अध्यक्षता में चारों धामों के दर्शन करने गये सभी प्रदेशों के उत्तराखण्ड के केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने गये श्रृद्धालुओं की दर्दनाक हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोकसभा करके 2 मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी तथा हादसे में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के लोगों के इस दुःख की घड़ी में अफसोस जाहिर करते हुए वाहिद हुसैन घोसी ने कहा कि पिछड़ा जन समाज पार्टी उन सभी परिवारों के साथ है जो हादसे में मारे गये हैं।

हुसैन ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि उत्तराखण्ड के हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाये क्योंकि इस सदी की यह सबसे बड़ी आपदा है तथा मारे गये लोगों के परिवारों को 20-20 लाख रूपये की सहायता दी जाये तथा उत्तराखण्ड के केदारनाथ मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं वहां के विकास के लिए 2000 करोड़ की धनराशि उत्तराखण्ड सरकार को दी जाये जिससे वहां जल्द से जल्द विकास कार्य पूरा हो सके और पुनः पहले जैसा दर्शनार्थ माहौल बन सके।

शोकसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद जमा, एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व न्यायाधीश उदयराज राय, राष्ट्रीय महासचिव मो. शाहिद हुसैन घोसी, राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मो. हुसैन खान, राष्ट्रीय सलाहकार व प्रवक्ता तारिक सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव अमित यादव व रजी गौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राव इकबाल खान, संगठन मंत्री नैयर जैदी, युवा जिला अध्यक्ष मो. फहीम, जिला अध्यक्ष मो. बशीर, नगर अध्यक्ष रितेश सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव तुफैल अहमद, रिजवान गौरी, मो. अलीशेर आदि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+