भाजपा का जेल भरो आंदोलन स्थगित हुआ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखण्ड की त्रासदी इस सदी की भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक है, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मारे गए एवं उतनी ही संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए है। मध्यप्रदेष के हजारों सैकड़ों श्रद्धालु भी इस त्रासदी के शिकार हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी सदी की सबसे बडी इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा मानती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने 17 से 30 जून 2013 तक पार्टी द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया है।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि 26 जून को मध्यप्रदेश में जेल भरो आंदोलन को छोड़कर अब राहत सामग्री इकठ्ठा करने में जुट जाए और उसे उत्तराखण्ड के पीडि़तों को पहुंचाना सुनिश्चित करें।
भाजपा की अपील
तोमर ने उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि, बाढ़ और देवीय प्राकृतिक आपदा से पीडि़त जन की सहायता के लिए मुक्तहस्त से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है। इस सदी के सबसे भीषण जलप्लावन ने हजारों लोगों को उजाड़ दिया है। देश भर से तीर्थाटन के लिए पहुंचे नर नारी आवाल वृद्ध इस आपदा का शिकार हुए है। राज्यों की सरकारों और केन्द्र ने बचाव, राहत कार्यो में अपने संसाधन जुटा दिए है। मध्यप्रदेश सरकार ने पांच करोड़ रू. सहायतार्थ मंजूर कर वरिष्ठ मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों का दल भेजा है। प्रभावितों के बचाव के लिए हेलीकॉप्टर से लेकर अन्य साधन जुटाए गए हैं।
मध्यप्रदेश की जनता इस अवसर पर आपदा पीडि़त परिवारों की मदद में पीछे नहीं रहेगी। तोमर ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्टी शुभचिंतकों से अपील की है कि वे इस मानवीय पीड़ा और आपदा के क्षण में उदारतापूर्वक अंषदान अर्जित कर परोपकार में भागीदार बनेंगे। चेक अथवा ड्राफ्ट उत्तरांचल देवी आपदा पीडि़त सहायता समिति के नाम से भेजा जा सकेगा। भाजपा ने भी आपदा पीडि़तों के लिए जन जन से धन अर्पित करने के लिए आग्रह करते हुए अभियान आरंभ कर दिया है, जो 25 जून तक चलेगा। धनराशि बैंक खाता 31156574681 आरटीजीएस हेतु आईएफसी रोड, एसबीआई एन 0000630 भारतीय स्टेट बैंक देहरादून के पते पर जमा की जा सकती है। यदि चाहें तो राशि 'भारतीय जनता पार्टी आपदा राहत कोष' के नाम से चेक अथवा ड्राफ्ट भाजपा केन्द्रीय कार्यालय 11 अशोक रोड नई दिल्ली के पते पर भेजी जा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications