यूपी से नाराज हुए भगवान इंद्र, उमस बढ़ाई
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को तेज धूप निकलने से वातावरण उमस भरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में तेज बारिश की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ-एक हिस्सों को छोड़कर कहीं पर बारिश नहीं हुई। 15 जून को दस्तक देने के बाद मानसून के कमजोर पड़ने से राज्य में बारिश रुक गई है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी़ गुप्ता ने रविवार को कहा कि आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना तो है, लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।
लखनऊ में रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 26.4 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications