मदद के लिए अखिलेश ने बढ़ाए हाथ, उत्तराखंड को 25 करोड़ रु. की सहायता
लखनऊ। उत्तराखंड में बाढ़ एवं भूस्खलन से मची तबाही से निपटने के लिए अब उप्र सरकार भी मदद के लिए आगे आई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड को 25 करो़ड रूपये की सहायता दी जाएगी।
उत्तराखंड में मची देविय आपदा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मदद के लिए सबसे पहले हाथ बढ़ाया है। सीएम कार्यालय ने उत्तराखंड में बाढ़ एवं भूस्खलन से मची तबाही से निपटने के लिए अपने पड़ोसी राज्य को 25 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड को 25 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने बयान में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई तबाही पर चिंता जाहिर करते हुए इस दैवीय आपदा में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड को 25 करोड़ रुपये की सहायता दिए जाने की घोषणा करते हुए कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। अखिलेश ने संकट की इस घड़ी में हर व्यक्ति से आगे आकर प्रभावितों एवं उत्तराखंड सरकार की मदद करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications