मनमोहन ने राहुल को बनाया अपना उत्तराधिकारी, कहा अब मेरी जगह संभालें
नयी दिल्ली। यूपीए-2 में अंतिम बार फेरबदल करने के बाद पीएम मनमोहन सिंह ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से पीछे हटते राहुल को आने का न्यौता दिया।
पीएम ने राहुल को पीएम उम्मीदवार के तौर पर देखते हुए कहा कि राहुल गांधी मेरी जगह लेते हैं, तो मुझे बेहद खुशी होगी। अंतिम बार मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पीएम ने गठबंधन राजनीति में उभरते नए समीकरणों के साफ संकेत भी दे दिए हैं।

कांग्रेस में धीरे-धीरे राहुल के बढ़ते प्रभाव को पीएम ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। मनमोहन ने कहा कि अगर तीसरी बार भी कांग्रेस की सरकार बनती है, तो राहुल मेरी जगह संभालें। राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल 8 नए मंत्रियों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद मनमोहन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनका हमेशा से विश्वास रहा है कि राहुल गांधी में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का नेतृत्व करने की क्षमताएं हैं।
राहुल को यूपीए का स्वाभाविक नेता बताते हुए कहा कि उनमें नेतृत्व की सभी योग्यताएं हैं। प्रधानमंत्री से पहले कांग्रेस के नए मीडिया प्रभारी व अन्य नेताओं ने भी हाल ही में बीजेपी से अलग हुए नीतीश को अपने पाले में करते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications