सत्ता चिपकू नीतीश कुमार कर रहे हैं विधायकों का शिकार: लालू

लालू ने नीतीश को लालची, मतलबी और सत्ता से चिपकू बताते हुए कहा कि गुजरात में जब ट्रेन में हादसा हुआ तो उस समय जांच नहीं कराई। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के गठबंधन टूटने में राजद की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने नीतीश को अवसरवादी बताते हुए कहा कि केवल मुसलमानों का वोट लेने के लिए वे मोदी के बहाने गठबंधन तोड़ रहे हैं। लालू ने कहा कि गुजरात दंगे के समय रामविलास पासवान मंत्रिमंडल से हट गए थे, लेकिन नीतीश सत्ता से चिपके रहे।
विधायकों का शिकार कर रहे हैं नीतीश
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच फूट के आसार को देखते हुए दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार करने का आरोप लगाया। एक संवाददाता सम्मेलन में लालू ने कहा कि नीतीश दूसरी पार्टियों के विधायकों का शिकार कर रहे हैं। राजद प्रमुख ने नीतीश कुमार पर अविश्वासी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वे मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए भाजपा से संबंध तोड़ रहे हैं।
लालू ने कहा कि नीतीश भरोसे के लायक नहीं हैं। वे नरेंद्र मोदी का विरोध मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कर रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समिति का मुखिया मनोनीत किए जाने के बाद से जदयू और भाजपा के बीच फूट के आसार पैदा हो गए। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications