आपसी मतभेद में ही डूबेगी भाजपा: सपा
लखनऊ। बीजेपी में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की ताजपोशी और उससे नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के सभी पदों से इस्तीफे ने पार्टी में भूचाल की स्थिति ला दी है। नरेन्द्र मोदी को 2014 के लकसभा चुनाव में चुवान प्रभारी का पद मिलने से आडवाणी नाराज हो गए है।
पार्टी नेताओं के मान मनोबल के बावजूद भी आडवाणी नहीं माने है। बीजेपी में जारी अंतकर्लंह पर सपा ने भी चुटकी लेते हुए कहा है कि बीजेपी का ये कलंह उसे चुनाव में ले डूबेगा। सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि गुजराज के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने पर पार्टी पूरी तरह बंट गई है।
बहुत जल्द बीजेपी दो टुकड़ों में बंट जाएंगी। एक आडवाणी बीजेपी होगा तो दूसरा मोदी बीजेपी। अग्रवाल ने कहा कि मोदी गुजराज में लोकप्रिय हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह देश का प्रधानमंत्री बनने योग्य नहीं हैं। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में मोदी का कद बढ़ाए जाने से जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी, और इस तरह देश में साम्प्रदायिक राजनीति धराशायी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications