महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में फेरबदल, 3 नए मंत्री शामिल

वहीं सुरेश धास, उदय सामंत और संजय सवखरे को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया और उन्हें भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाराष्ट्र कैबिनेट में नए मंत्री के तौर पर तीन नए चेहरों में संजय सवखरे, उदय सामंत और शशिकांत शिन्दे शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले हफ्ते राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की ओर इशारा किया था। उन्होंने सरकार में शामिल राकांपा के सभी मंत्रियों के इस्तीफे मांग लिए थे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इस बारे में सूची सौंप दी थी। मंत्रीपद से हटाए गए मंत्रियों को पार्टी में कामों की जिम्मेदारी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications