एनडीए को आडवाणी के आक्सीजन की जरूरत...

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के लगातार सम्पर्क है और उसे उम्मीद है कि जल्द ही इस संकट का समाधान निकाल लिया जाएगा। आडवाणी ने सोमवार को पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, "सभी नेता उनके सम्पर्क में हैं और हमें संकट का समाधान जल्द निकलने की उम्मीद है और भाजपा मजबूत बनकर उभरेगी।" जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस व अन्य दल इस विवाद में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) को अनावश्यक रूप से खींच रहे हैं।

आईये आपको बताते हैं कि आडवाणी के इस्तीफे को नेताओं ने किस तरह से लिया है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ नेता एल.के.आडवाणी के पार्टी के सभी पदों से दिए गए इस्तीफे के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के जिम्मेदार होने की खबर का मंगलवार को खंडन किया है। राजनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि संघ (आरएसएस) ने कुछ नहीं कहा है। मैंने उनसे बातचीत की है और कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है और सभी खबरें आधारहीन हैं।"

नरेश अग्रवाल, सपा

नरेश अग्रवाल, सपा

समाजवादी पार्टी(सपा) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अंदरूनी मतभेद आगामी लोकसभा चुनाव में उसे कमजोर करेंगे। सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि गुजराज के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए जाने पर पार्टी पूरी तरह बंट गई है।

अग्रवाल ने कहा कि मोदी गुजराज में लोकप्रिय हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से वह देश का प्रधानमंत्री बनने योग्य नहीं हैं। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में मोदी का कद बढ़ाए जाने से जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी, और इस तरह देश में साम्प्रदायिक राजनीति धराशायी हो जाएगी।

जनता दल (युनाइटेड)

जनता दल (युनाइटेड)

जद (यु) के नेता के.सी.त्यागी ने कहा, "राजग अभी भी वेंटिलेटर पर है और इसे आडवाणी से ऑक्सीजन की जरूरत है। जैसा कि अटल बिहारी वाजपेयी बीमार हैं और आडवाणी चले गए, हमें नहीं पता कि हम किसकी तरफ देखें।"

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, "सभी नेता उनके सम्पर्क में हैं और हमें संकट का समाधान जल्द निकलने की उम्मीद है और भाजपा मजबूत बनकर उभरेगी।" आरएसएस ने कोई निर्देश जारी नहीं किया था और उसकी तरफ से सिर्फ यही कहा गया है कि आडवाणी का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है और इस संकट का जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए।"

उमा भारती

उमा भारती

भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उमा भारती ने कहा, "मैं आडवाणी के इस्तीफे से आहत हूं और असमंजस में भी हूं। सुषमा स्वराज उन्हें मनाने की कोशिश कर रही हैं, उम्मीद है कि वे मान जाएंगे। इसके लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+