नक्सली मुद्दे पर पीएम मनमोहन सिंह ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं के मारे जाने के बाद नक्सली समस्या से निपटने और इस मसले पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी दलों को इस बैठक में बुलाया गया है। प्रधानमंत्री निवास पर पिछले हफ्ते संप्रग समन्वय समिति की हुई बैठक में इस आशय का फैसला किया गया था। उस बैठक मे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और आईयूएमएल प्रमुख ई अहमद भी शामिल हुए थे।
प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में कहा था कि सरकार की दो आयामी माओवाद विरोधी रणनीति को मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। गौरतलब है कि नक्सलियों ने 25 मई को बस्तर जिले में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला किया था जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा सहित 27 लोगों की मौत हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications